फुसरो नप क्षेत्र में गुरूवार को भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सभाओं में भगवान परशुराम का गुणगान किया गया। ब्राह्माण समाज के लोगो ने भगवान परशुराम का विधिवत पूजा अर्चन कर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा की। इसी तरह करगली बाजार स्थित कौटिल्य भवन में कौटिल्य महापरिवार बेरमो की ओर से भगवान परशुराम की जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापरिवार के अध्यक्ष अजय झा व संचालन व्यवस्थापक बंसत पाठक ने किया। यहाँ लोगो ने सर्वप्रथम भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान सचिव वृज बिहारी पांडेय व संगठन सचिव रामनरेश द्विवेदी ने भी भगवान परशुराम के जीवन पर अपने विचार रखे। कहा कि किस प्रकार परशुराम ने अत्याचार का अंत कर समाज को जोड़े रखा। कहा कि ब्राह्मण ही एक मात्र जाति हैं जो निस्वार्थ भाव से संपूर्ण समाज को साथ में लेकर चलने की क्षमता रखता है, किंतु दुर्भाग्य की बात है कि लोग इसे समझ नहीं पा रहे हैं। इसके लिए सही इतिहास का अध्ययन करना जरूरी है। आज निजी स्वार्थ के कारण लोग इतिहास को तोड़ मरोड़ कर इस प्रकार प्रस्तुत कर रहे हैं कि समाज आपस में टूटते जा रहा है। अध्यक्ष अजय झा व व्यवस्थापक बंसत पाठक ने कहा कि ब्राह्मण आज संख्या बल के साथ उपस्थिति दर्ज करते हुए समाज को एक संदेश देता है कि ब्राह्मण समाज एक हो रहा है। जिसका परिणाम आने वाले समय में ब्राह्मण समाज को दिखने को मिलेगा। कहा कि सनातन धर्म हमेशा से सबके मंगल की कामना करता है। मौके पर देवतानंद दुबे, बबन चौबे, रविंद्र मिश्रा, संतन मिश्रा, पंकज पांडेय, धीरज पांडेय, कुमार गौरव, संजीत तिवारी, लालु गिरी, अजीत झा, शैलेंद्र मिश्रा, झब्बु तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, कैलाश ठाकुर आदि लोग मौजूद थे।
वही नया रोड फुसरो में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। इस दौरान लोगों ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मौके पर युगेश तिवारी, मिथिलेश शर्मा, चुन्नू सिंह, संतोष उपाध्याय, दिलीप शर्मा, चीकू शर्मा, रोहित मिश्रा, दिनेश सिंह, रजनीकांत पांडेय, अविनाश कुमार, ओमप्रकाश उर्फ राजा, अभिमन्यु कुमार, नवीन पांडेय आदि लोग मौजूद थे। इस दौरान गिरीडीह लोकसभा के प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी भी शामिल होकर भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
इधर पिछरी बस्ती स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। यहां उपस्थित लोगो ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. मौके पर मुकेश मिश्रा, राम प्रवेश मिश्रा, उदेश दुबे, पंचानन मिश्रा, पंकज मिश्रा, राकेश मिश्रा, कैलाश पांडेय, कारू मिश्रा, चंददेव मिश्रा आदि लोग मौजूद थे।











