नवनिर्वाचित हुए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन से मुलाकात कर बुके भेंट किया

सोमवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद महतो एवं पूर्व विधायक बबीता देवी ने राजधानी रांची पहुंची। गांडेय से विधानसभा उपचुनाव में नवनिर्वाचित हुए आदरणीय पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन जी से मुलाकात कर बुके भेंट किया। ऐतिहासिक जीत दर्ज करने व राजनीतिक जीवन के शानदार आगाज के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं। माननीय अध्यक्ष श्री प्रसाद एवं पूर्व विधायक बबीता देवी ने उन्हें कहा की आपकी जीत झारखंड की दशा-दिशा बदलेगी। राज्यकी सवा 3 करोड़ जनता आपके राजनीतिक कौशल को देख प्रभावित है और आदरणीय पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की स्पष्ट झलक देख रही है। पार्टी और संगठन में भी नया उत्साह और उमंग का संचार हुआ है। नेताद्वय ने कहा कि आदरणीय पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी जल्द जेल से बाहर निकलेंगे, यह हम सभी का विश्वास है। छल, प्रपंच करने वालों को झारखंड की जनता पहचान चुकी है। यहां मौके पर माननीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक महोदया के साथ सहयोगी असरफ अली, ज्येष्ठ पुत्र विनय कपूर, राज कपूर भी साथ थे।

Other Latest News

Leave a Comment