नव विवाहिता का शव ससुराल में घर के अंदर फंदे से लटकता हुआ मिलने से मचा हड़कंप

रायबरेली में एक नव संदिग्ध परिस्थितियों एक नव  विवाहिता का शव उसके ससुराल में घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुटी हुई है। घटना आज दिनांक 25 मई 2024 दिन शनिवार की है। यहां रायबरेली जनपद के गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत भीतरगांव में नव विवाहिता का शव उसके ही ससुराल में घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया है। घटना से मचे हड़कंप के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची गुरबख्शगज थाने की पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भेज दिया है। गुरबख्शगज थाना अध्यक्ष प्रवीर गौतम ने बताया है कि मृतक महिला की लगभग पांच माह पहले शादी हुई थी, जिसका नाम रागिनी है। फांसी के फंदे पर लटकते समय रागिनी के दोनों पैर जमीन पर रखे हुए थे। मृतिका के मायके पक्ष ने हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाए जाने का ससुराल वालों पर आरोप लगाया है। थाना अध्यक्ष ने आगे बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का मुख्य कारण पता चल पाएगा तथा पुलिस टीम लगाकर पूरे घटना की जांच पड़ताल कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसे आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

Other Latest News

1 thought on “नव विवाहिता का शव ससुराल में घर के अंदर फंदे से लटकता हुआ मिलने से मचा हड़कंप”

Leave a Comment