पड़ोसी पर बेटे को घर से बाहर बुलाकर हत्या किए जाने का लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत

रायबरेली में एक पीड़ित परिवार ने घर के बगल के ही रहने वाले एक व्यक्ति पर अपने बेटे को घर से बाहर ले जाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है और मामले में जांच पड़ताल कर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। आपको बता दे कि आज दिनांक 27 नवंबर 2024 दिन मंगलवार को रायबरेली जनपद के गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के पोरई गांव के रहने वाले रामखेलावन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके ही घर के बगल के रहने वाले नक्का नाम के एक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए बताया कि गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के ही ढकिया मलिक मऊ चौबारा के पास ले जाकर उसके बेटे की हत्या कर दी गई। जिसको लेकर मामले की शिकायत पीड़ित परिवार ने गुरबख्शगंज थाने में की तो पुलिस ने पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन कुछ ही देर बाद उसे थाने से छोड़ दिया गया और पुलिस ने कहा कि इसका एक्सीडेंट हुआ है। जिस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए पीड़ित परिवार ने एसपी ऑफिस पहुंचकर पूरी घटनाक्रम का शिकायती पत्र दिया और मामले में जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि घर से जो व्यक्ति बुलाकर ले गया था। उसी ने उसके बेटे की हत्या की है जिस पर कठोर कार्रवाई की जाए।

Other Latest News

Leave a Comment