पति-पत्नी के आपसी विवाद में पति ने लगाई फांसी, हालत गंभीर, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

रायबरेली में एक पति ने अपनी पत्नी के उत्पीड़न व चल रहे विवाद को लेकर फाँसी लगा ली है। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई हैं। हालत बिगड़ने पर उसे उसके परिजनों द्वारा रायबरेली के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घटना आज दिनांक 27 मार्च 2024 दिन बुधवार को रायबरेली जनपद के भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे गोपाल बेला गुसीसी गांव के रहने वाले अर्जुन पुत्र बुद्धि लाल ने पत्नी से विवाद के बाद घर मे ही फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही पारिवारिक जनों ने किसी तरह से फांसी के फंदे से उतारकर रायबरेली के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे वार्ड में भर्ती कर दिया गया और इलाज जारी है। जिला अस्पताल इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर रोशन पटेल ने बताया कि अर्जुन की हालत गंभीर है, भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

Other Latest News

Leave a Comment