पलामू : बीजेपी प्रत्याशी आलोक चौरसिया ने किया नामांकन

डाल्टनगंज भंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने गुरुवार को एनडीए समर्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया। बता दें कि उन्होंने लगातार दो बार 2014 में झाविमो से और 2019 में भाजपा से डाल्टनगंज भंडरिया विधानसभा से जीत हासिल की थी। आगामी विधानसभा चुनाव में तीसरी बार बीजेपी के प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में हैं।

WhatsApp Image 2024 10 24 at 8.51.56 PM

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने उनपर विश्वास जताने के लिए समर्थकों का आभार जताया और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील किया। बता दें कि 13 नवंबर को इस विधानसभा क्षेत्र में मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी।

Other Latest News

Leave a Comment