पहले सोमवारी पर बेरमो के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

पहले सोमवारी पर बेरमो के शिवालय में श्रद्धालुओं ने सुबह चार बजे से ही जलाभिषेक शुरू कर दिया था। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बेरमो प्रशासन के द्वारा शिवालयों में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई ताकि श्रद्धालुओं को जलाभिषेक करने में परेशानी ना हो। वहीं कई मंदिर कमेटी की ओर से खिचड़ी एवं खीर भोग वितरण दोपहर 12 बजे से किया गया। उक्त अवसर पर पुजारी ब्रजेश पांडेय ने कहा कि मानव को शिव की आराधना सच्चे मन से करनी चाहिए। शिव, मानव के सभी कष्टों को को और हर बीमारी से मुक्त व स्वस्थ रखते हैं। इस अवसर पर उन्होंने शिव भगवान से जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

Other Latest News

Leave a Comment