पीएचसी के सामने खड़ी जीवनदायिनी एम्बुलेंसों की हालत बद से बत्तर, जिम्मेदार मौन

रायबरेली में स्वास्थ्य मंत्री एंव डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के शख्त आदेशों निर्देश को स्वास्थ्य विभाग धता बता रहा है। स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी हैं। जिले के मुख्य चिकित्सा विभाग के अधिकारियों व स्वास्थ्य महकमे की लापरवाही व मनमानी रैवया से लोगों को लाने ले जाने वाली जीवनदायिनी एम्बुलेंस सीएचसी व पीएचसी के सामने खटारा हालत में झाड़ियों में पड़ी नजर आ रही है। यही नहीं 24 घण्टे सुविधा उपलब्ध करने का दावा करने वाले अधिकारियों की पोल भी खुल गई है। मामला यहाँ जिले के सदर तहसील क्षेत्र का है जो मुख्यालय व सीएमओ कार्यालय से महज 4 से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित राही ब्लाक के आयुष्मान भारत हेल्थ एंव वेलनेस भोएमऊ बेला भेला में सरकार जिन महिलाओं को उच्च सुविधाएं देने के लिए हर योजनाओं से लाभान्वित कराने की सरकार कोशिश कर रही है। वह इन जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही से धूल खा रही है और बेहतर व समय पर इलाज न हो पाने पर सरकार की छवि खराब हो रही हैं। लाखों करोड़ों रुपए की लागत से बनी इस पीएचसी में ताला अक्सर बंद रहता है। खुलता भी हैं या नहीं यह तो नही पता लेकिन ग्रामीणों की माने तो यहाँ 24 घण्टे सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही जाती हैं और बोर्ड पर लिखा भी लिखा है। 24 घंटे सेवा उपलब्ध हैं। लेकिन नजारा कुछ और ही है । दअरसल यह इस पीएचसी में प्रशव कराने की भी व्यवस्था है।

WhatsApp Image 2024 04 02 at 11.16.37 PM 1

लेकिन स्वास्थ्य कर्मचारियों का नदारद रहना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। लोगों का कहना है कि यहाँ तैनात किए गए स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लगातार मनमानी की जा रही है। कभी भी समय पर नही आते है न ही समय से जाते हैं। ऐसे कई गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कहा जिस एम्बुलेंस को सपा सरकार में जीवन दायिनी के नाम से चालू किया गया था। वह भी खटारा होकर कुछ PHC के सामने पड़ी है कुछ पीछे पड़ी है। गौरतलब हैं कि जिले की लगभग सभी सीएचसी व पीएचसी में सैकड़ो एम्बुलेंस भाजपा सरकार में इन अधिकारियों की लापरवाही के चलते सड़ रही है। लेकिन कोई भी अधिकारी कार्यवाही नहीं कर रहा है। अब देखना है कि खबर छपने के बाद विभागीय कार्यवाही होती हैं या नहीं यह तो आने वाला समय बताएगा। लेकिन जिस तरह से अपने अपने दफ्तरों में बैठकर अधिकारी सैलरी और हिस्सा ले रहे उस पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Other Latest News

Leave a Comment