पूराना बीडीओ ऑफिस में अखंड कीर्तन का हुआ आयोजन

फुसरो पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शनिवार की दोपहर से 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ। पुजारी श्रीकांत पांडेय एवं अरुण पांडेय, अंकित पांडेय, विवेकानंद पांडेय व अमित पांडेय ने मुख्य यजमान विक्रम कुमार को विधिवत पूजन कराया। कीर्तन में गोलपहाड़ी मंदिर, ढोरी कांटा के समीप मंदिर, पांच नंबर धौड़ा, ढोरी स्टाफ क्वार्टर आदि की मंडलियां भाग ले रही है। रविवार को अखंड हरिकीर्तन का समापन किया जायगा। समापन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया जायगा। अखंड हरि किर्तन को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के विक्की मिश्रा, मनोज सिंह, रामचंद्र बरनवाल, संतोष साव, चंदन तिवारी, प्रिंस राज, बिट्टू सिंह, गुड्डू ठाकुर, शिव कुमार केसरी, उमेश ठाकुर, शिवराज, नीरज श्रीवास्तव, मिंटू सिंह, राकेश यादव आदि लोग लगे है।

Other Latest News

Leave a Comment