पूर्वी टुंडी प्रखंड कार्यालय में 26 जुलाई को “हल्ला बोल, पोल खोल” कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दीप नारायण सिंह ने कई गांवों में जनसंपर्क किया…

पूर्वी टुंडी प्रखंड के रामपुर, लटानी, उक्मा एवं मोहलीडीह पंचायत में जनसंपर्क एवं बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता जदयू युवा प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू सिंह एवं दिनेश राय ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में मुख्य रूप से जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। बैठक में हजारों की संख्या में दिनांक- 26/07/2024 को पूर्वी टुंडी प्रखंड कार्यालय में पहुंच कर “हल्ला बोल, पोल खोल” कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्यण लिया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दीप नारायण सिंह ने कहा कि “हल्ला बोल, पोल खोल” आन्दोलन भ्रष्टाचार और लुट – खसोट के विरुद्ध है। भ्रष्टाचार के कारण गरीब अपने अधिकार से वंचित हो रहे हैं। लोग परेशान हैं और विधायक संपत्ति बनाने में लगे हुए हैं।

WhatsApp Image 2024 07 25 at 5.46.23 PM

जदयू पार्टी और यूथ फोर्स संगठन भ्रष्टाचार और गरीबों की योजनाओं में हो रही लुट – खसोट को रोकने के लिए संघर्ष कर रही है। इसमें आप लोगों की भागीदारी जरूरी है। इस दौरान जदयू नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य सहदेव प्रसाद सिंह, जदयू धनबाद जिला महासचिव दीपक कुमार महतो, तारा बाबू, जगरनाथ राय, सरीता देवी, प्रमीला देवी, कुशुम देवी, अशोक कुमार दास, सुधीर रजक, बुलेट सिंह, प्रिंस कुमार, सुभाष सिंह आदि दर्जनों लोग उपस्थित हुए।

Other Latest News

Leave a Comment