पूर्व मंत्री ने असहाय लोगों के बीच कंबल बाटे

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह ने सोमवार की देर शाम को कसमार प्रखंड के पिरगुल गांव पहुंचे, जहां कालिंदी टोला में दर्जनों विधवा व असहाय ग्रामीणों के बीच कंबलों का वितरण किया। मौके पर माधवलाल ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा से बड़ा कोई मानव धर्म नहीं है। कहा कि वह मानवता के नाते गांवों में स्वयं घूम घूमकर गरीब और जरूरतमंद महिला-पुरुषों के बीच कंबलों का वितरण कर रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि आज भी अनेक लोग कंबल और गर्म कंपडों के आभाव में ठंड में ठिठुरते हैं। इसलिए सभी सक्षम लोगों को गरीबों व जरूरतमंद ग्रामीणों की सेवा में बढ़चढ़कर आगे आने की जरूरत है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और उसके समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुनील कुमार कपरदार, वरीय अधिवक्ता मनबोध डे, दिलीप कुमार जायसवाल, सौरभ राय (मोंटी), आकाश कुमार, पंकज रवानी, वकः अहमद, जमील अख्तर, प्रेमचंद कालिंदी आदि मौजूद थे।

Other Latest News

Leave a Comment