पूर्व विधायक योगेंद्र ने बिरहोर परिवारों की सुध लेते हुए सभी से हालचाल लिया

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष सह गोमिया के जनप्रिय नेता पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो गोमिया प्रखंड के अंतर्गत सियारी पंचायत के बिरहोर टंडा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बिरहोर परिवारों की सुध लेते हुए सभी से हालचाल लिया और एक एक कर सभी से बस्ती में व्याप्त समस्याओं को जाना। मौके पर बिरहोर परिवारों ने पूर्व विधायक जी को बताया कि यहां पेयजल, बिजली और आवास की समस्याओ से काफी परेशानी होती है। अध्यक्ष सह पूर्व विधायक महोदय ने यथाशीघ्र उपायुक्त बोकारो से बात कर उक्त सभी समस्याओं के स्थायी समाधान करवाने का विश्वास दिलाया।

img 20240622 wa00219214697196464415017

इसके साथ ही साथ झारखंड सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ दिलाने का भरोसा दिया। इसके अलावा पूर्व विधायक जी ने प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों की विभिन्न समस्या को जाना तथा यथाशीघ्र समाधान का भरोसा ग्रामीणों को दिया। यहां मौके पर पंचायत मुखिया रामवृक्ष मुर्मू सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Other Latest News

Leave a Comment