प्यारेपुर चौराहे के पास लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर खड़े गाड़ियों में स्कार्पियो सवार चोरों द्वारा डीजल चोरी करने की घटना सीसीटीवी में कैद

रायबरेली में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं हो रही घटनाओं से पुलिस की गस्त की पोल खुलती नजर आ रही है यहां हाईवे किनारे खड़े ट्रैकों से वह अन्य गाड़ियों से डीजल चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस घटना की जांच पड़ताल में गिर गई आपको बता दे कि आज दिनांक 6 अक्टूबर 2024 दिन रविवार को समय करीब 3:00 बजे रायबरेली जनपद की हरचंदपुर थाने की पुलिस टीम में बताया कि थाना क्षेत्र के प्यारेपुर चौराहे के पास से चोरी किए जाने की घटना का सीसीटीवी सामने आया है। सीसीटीवी में दिख रहे चोर की तलाश की जा रही है। जल्द ही पड़कर कार्रवाई की जाएगी दर्शन थाना क्षेत्र के ही प्यारेपुर चौराहे के पास लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर स्कार्पियो सवार चोरों द्वारा डीजल चोरी करते हुए की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। यहां के अनस धर्म कांटा पर खड़े ट्रैकों से लगभग 500 लीटर डीजल चोरी होने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने थाने पहुंचकर पुलिस से पूरे घटना की शिकायत की थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल कराई जा रही है। सीसीटीवी के माध्यम से डीजल चोरी करने वालों की पहचान कराई जा रही है। जल्दी चोरों को पकड़ कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Other Latest News

Leave a Comment