कांग्रेस की महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री सुहागवती सरेयाम एवं कांग्रेस के पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना के पुत्र अजय सक्सेना सहित 400 से अधिक छिंदवाड़ा के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियां ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

WhatsApp Image 2024 03 21 at 6.48.08 PM

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी, प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष प्रदेश कार्यालय में गुरूवार छिंदवाडा से महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री एवं कांग्रेस के पूर्व मंत्री तेजी लाल सरेयाम की बहू सुहागवती सरेयाम, कांग्रेस के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता दीपक सक्सेना के पुत्र अजय सक्सेना, जुन्नारदेव विधानसभा प्रभारी डॉ. नरेन्द्र सिंह ठाकुर, वरिष्ठ नेता यासीन खान, कांग्रेस पूर्व महामंत्री ऐबाबू खान, वार्ड प्रभारी जमशेद खान, एनयूएसआई जिला प्रभारी आरिश खान, कांग्रेस नेता इदरिश अंसारी, नगरनिगम छिंदवाड़ा के नेता पार्षद पं. राम शर्मा, छिंदवाड़ा नगरनिगम के सभापति चंद्रभान देवरे, पूर्व मंडी अध्यक्ष नंदकिशोर सूर्यवंशी, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला, पार्षद सुनिता विजय पाटील, शिवानी बंटी सक्सेना, अभिनव मनोज कुशवाहा सहित 400 से अधिक कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने एवं छिंदवाड़ा के भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल मंच पर उपस्थित रहे।

Other Latest News

Leave a Comment