फुसरो : कई स्थानो में धूमधाम से हुई मॉ मनसा की पूजा

फुसरो नप क्षेत्र के शांतिनगर फुसरो में शनिवार को धूमधाम से मां मनसा की पूजा हुई। यहां प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां के गायन करते हुए ढोल ढाक के साथ भक्तों ने आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई। मौके पर मां मनसा का मंगल पाठ किया गया। देर शाम मां मनसा की पूजा-अर्चना की गई। पूजा के दौरान मां को फल-फूल आदि चढ़ाया गया। यह पूजा मुख्य तौर पर तीन दिनों तक चलता है। जिसकी तैयारी पहले से की जाती है। प्रथम दिन नहाय-खाय करते हैं एवं संयम में रहते हैं। दूसरे दिन व्रती दिनभर उपवास में रहकर रात में मां की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। श्रद्वालुुुओ ने कहा की माना जाता है कि विषैले जीवों के दंश से बचने के लिए मां मनसा की पूजा की जाती है। पुजा में मुुख्य यजमान मनोज ठाकुर सहित फुसरो नप के पूर्व वार्ड पार्षद रिया कुमारी, पार्षद प्रतिनिधि सिंकदर ठाकुर, बिनोद ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, दीपक ठाकुर, संतोष ठाकुर, सुंजीत ठाकुर, बासुदेव ठाकुर, दिनेश दता, रोहित, सुजीत, राहूल केटी, राजेश दता, करण कुमार, दीपक ठाकुर, अंजली देवी, नेहा कुमारी, प्रीति कुमारी, वीणा देवी आदि का अहम योगदान रहा। वही पिछरी मेन रोड बंगाली मुहल्ला निवासी नरेश दत्ता के आवास में मां मनसा की प्रतिमा स्थापित किया गया। जहां आसपास के श्रद्धालु पहुँचकर पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया।

Other Latest News

Leave a Comment