फुसरो हिंदुस्तान पुल से गाजेबाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई डहरे करम यात्रा

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

करगली गेट स्थित बिनोद बिहारी महतो फुटबॉल मैदान में आयोजित करम महोत्सव खेल महाकुंभ सह शिक्षक सम्मान समारोह को लेकर गुरुवार दोपहर को डहरे करम यात्रा फुसरो हिंदुस्तान पुल से निकाली गई। इस यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं एवं युवतियां शामिल हुई। कार्यक्रम के संयोजक संतोष महतो के नेतृत्व में डहरे करम यात्रा निकाली गई जिसमे शामिल लोगो ने करमा पर्व की गीत गाकर झूमर नृत्य किया। यात्रा में घोड़ा नृत्य, छौ नाच, नगाड़ा, ढाक सहित डीजे म्यूजिक शामिल था।

Other Latest News

Leave a Comment