बच्चों की आंखों में दिखी मस्ती की चमक, खिल उठे अनाथ बच्चों के चेहरे

अनाथ नन्हें बच्चों के चेहरे में मुस्कान और दिन को खास बनाने के लिए रामगढ़ रांची रोड स्थित तरंग वाटर पार्क में अनाथ तथा जरूरतमंद बच्चों को वाटर पार्क ले जाकर उन्हें पानी में मस्ती करने के लिए ले जाया गया। जहां बच्चों ने पार्क में काफी लुफ्त उठाया तथा लजीज व्यंजनों का भी स्वाद लिया। सभी बच्चों के चेहरे पर काफी खुशी देखी गई और बच्चे यहां आकर काफी खुश नजर आए बच्चों ने कहा कि हम लोग को आज जो खुशी मिली है वह बताया नहीं जा सकता। अखिल भारतीय अग्रवाल कल्याण महासभा के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि बच्चों की खुशी को देखकर हमलोगो को भी काफी खुशी हो रही है। हमलोगो ने भी बच्चों के साथ भोजन किया मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। हम सभी को अपने आसपास जरूरतमंदों व्यक्तियों के काम आना चाहिए। किसी की मदद करके किसी की सेवा करके जो आनंद मिलता है। उस आनंद की तुलना नहीं की जा सकती। संस्था के संरक्षक अनिल मोदी तथा तरंग वाटर पार्क के तरफ से काफी सहयोग रहा।

Other Latest News

Leave a Comment