बेरमो : डीएवी ढोरी में राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

मकोली स्थित डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल ढोरी के महात्मा हंसराज पुस्तकालय सह वाचनालय में सी.सी. एल. ढोरी क्षेत्र ‌द्वारा प्रायोजित राजभाषा पखवाड़ा सफलता पूर्वक आयोजित किया गया। सर्वप्रथम वि‌द्यालय के वरीय शिक्षक एल. के. पाल तथा एस. के. शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एस. बी. सिंह ने राजभाषा की महत्ता तथा राष्ट्रभाषा की आवश्यकता विषय पर प्रकाश डाला। गोपाल शुक्ला ने हिन्दी का उद्‌भव विकास व हृास पर अपना मंतव्य प्रकट किया।

WhatsApp Image 2024 09 17 at 12.47.54 AM 1

पंकज सिंह यादव ने भाषायी विकास में व्याकरण की उपयोगिता, पल्लवी भारद्वाज ने तकनीकि क्षेत्र में हिन्दी, के. के. पांडेय ने हिन्दी में रोजगार की संभावनाएँ, साधु चरण शुक्ला ने हिन्दी का इतिहास व राष्ट्रहित में हिन्दी, सरणजीत कौर ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में सुलेख का योगदान, बेबी अंजुम ने प्रारंभिक कक्षाओं में भाषा शिक्षण के गुर बताएँ। नीलिमा आर्या ने हिन्दी की व्यावहारिकता पर बल दिया। प्राचार्य श्री एस. कुमार ने हिन्दी दिवस पर अपनी शुभकामनाएँ दी।

Other Latest News

Leave a Comment