बेरमो पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो- जैनामोड़ मुख्य मार्ग के निर्मल महतो चौक के समीप थाना प्रभारी अशोक कुमार के आदेशानुसार वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसमें वाहन के कागजात, डिक्की, आर्म्स आदि की जांच की गयी। यहॉ बेरमो थाना के एसआई मो सरताज खान ने कहा कि क्षेत्र में वाहनो की जगह जगह नियमित चोरी एवं क्राइम घटना होने की घटना घटते रहती है। वाहन जाँच अभियान चलाकर इसमे अकुंश लगाया जाने का हमेश प्रयास जारी रहता है, साथ ही नाबालिको द्वारा वाहन चलाने पर अंकुश लगेगा. मौके बल के कई जवान मौजूद थे।

Other Latest News

Leave a Comment