बेरमो में विभिन्न जगहों पर 10 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

भारत को योग गुरु कहा जाता है, भारत में नहीं पूरे विश्व भर में आज के दिन योग दिवस के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगो को जागरूक करने के लिए योग दिवस  मनाया जाता है। योग का प्रचार प्रसार विदेशों तक किया जा रहा है। इसका श्रेय हमारे योग गुरुओं को जाता है। भारतीय योग गुरुओं ने विदेशी जमीन पर जाकर योग की उपयोगिता और महत्व के बारे में जागरूक किया। इसी को लेकर बेरमो स्थित फुसरो नगर परिषद एवम ढोरी क्षेत्र सीसीएल के लेडीज क्लब और बेरमो में विभिन्न जगहों में योग शिविर के द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

img 20240621 wa0028622994592832106335

योग के प्रति लोगो को जागरूक करने एवम रोजमर्रा के दिवचार्य में योग के महत्व की बात करते हुए बेरमो अंचलाधिकारी ने कहा की – मैं बेरमो नगर वासियों से अपील करूंगा कि जो आज हमारी जीवन शैली चल रही है उसमे अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग जरूर करे।

Other Latest News

Leave a Comment