बेरमो रामविलास हाई स्कूल के निकट मुक्ति द्वार में जगह-जगह लाइट लगवाने को लेकर सीसीएल बीएंडके करगली के महाप्रबंधक को सौपा गया मांग पत्र

बेरमो क्षेत्र के रामविलास हाई स्कूल के निकट मुक्ति द्वार में बड़ी लाइट होलिजन जगह-जगह लगवाने को लेकर भाजपा फुसरो नगर मंडल ओबीसी मोर्चा मंत्री छोटु रवानी ने सीसीएल बीएंडके महाप्रबंधक के रामकृष्ण को मांग पत्र दिया। श्री रवानी ने कहा कि बेरमो के मुक्ति धाम में कई सालों से लाइट की व्यवस्था नहीं होने के कारण दूर दराज से आए हुए जैसे सुभाष नगर, जवाहर नगर, फील्ड क्यारी, बिरसा नगर, अमलो बस्ती, कारो बस्ती, राम नगर, तीन नंबर, बेरमो सिंम, करगली बाजार, करगली गेट आदि जगहों से डेथ बॉडी के परिजन तथा लोग रात में जब अंतिम संस्कार करने के लिए आते हैं तो उस स्थान बहुत ही अंधेरा रहता है। जिससे लोगों को बहुत ही परेशानियों को सामना करना पड़ता है। उस जगह पर लाइट नहीं रहने से घरों से टॉर्च या लैंप लेकर आते हैं, तब जाकर अंतिम संस्कार किया जाता है और खासकर यह बात है। जब तक बॉडी अंतिम संस्कार पूरी तरह ना हो तो तब तक लोगों को रहना पड़ता है उस स्थान पर 3 से 4 घंटे अगर लाइट की व्यवस्था परिपूर्ण होती है लोगों को राहत मिल पता। लाइट नहीं रहने से उस जगह पर पूरा अंधेरा रहता है। लाइट होने से लोगों को रात में अंतिम संस्कार करने में कोई परेशानी नहीं होगी। ये सब परेशानियों को देखते हुए महा प्रबंधक को लाइट लगवाने को लेकर मांग पत्र दिया गया।

Other Latest News

Leave a Comment