बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह ने नगर परिषद फुसरो के विभिन्न वार्डों में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने शिलान्यास के दौरान विधिवत पूजा, नारियल फोड़ने, फीता काटने और शिलापट्ट का परदा हटाने की प्रक्रिया पूरी की।
शिलान्यास की गई योजनाओं में शामिल हैं
ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित दुर्गा मंदिर के सामने पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य। यह कार्य नागरिक सुविधा मद से वार्ड संख्या 13 में स्वीकृत किया गया। करगली बाजार चौक पर पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य। यह कार्य वार्ड संख्या 13, 14 और 15 में किया गया। राजकीय मध्य विद्यालय न्यू भागलपुर फुसरो में विद्यालय भवन का नवीनीकरण और नए भवन का निर्माण। इस भवन में 12 बड़े कमरे, एक हॉल और शौचालय शामिल होंगे। इसका कार्य 97.63 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। सेन्ट्रल कॉलोनी डिस्पेंसरी के पास पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य. यह कार्य नगर परिषद के वार्ड संख्या 07 और 08 में किया गया। कारीपानी में पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य. यह कार्य नगर परिषद के वार्ड संख्या 09 और 10 में किया गया। स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण का शिलान्यास। यह कार्य आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन योजना के तहत बेरमो प्रखंड के राजाबंगला सीएसएफ कैंप के पास ढोरी में किया जाएगा। इसकी लागत 55 लाख रुपये होगी। जारंगडीह में स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण का भूमि पूजन। यह कार्य भी 55 लाख रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा। विधायक ने इस अवसर पर बताया कि लगभग 3 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया गया है, जिसमें पेवर ब्लॉक और स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। इसके अलावा, लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से न्यू भागलपुर स्कूल में नया भवन निर्माण किया जाएगा, जो रामरतन स्कूल के नए बिल्डिंग की तरह सुंदर बनेगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि न्यू भागलपुर स्कूल में 15 अगस्त से पहले 150 नई कुर्सियां और 50 दर्रियां दी जाएंगी।

इस अवसर पर कई प्रमुख नेता और अधिकारी मौजूद थे, जिनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेता मदन मोहन अग्रवाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार, अंचल अधिकारी संजीत कुमार सिंह, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र चौधरी, भाजपा नेता धनेश्वर महतो, बीस सूत्री उपाध्यक्ष कृष्ण चांडक, सिटी मिशन मैनेजर सुजीत त्रिवेदी, सिटी मैनेजर कुमार निशांत, कनीय अभियंता दीपक कुमार, राजेश गुप्ता, परवेज अख्तर और अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।










