बोकारो थर्मल के गोविंदपुर में रविवार को झालोक्रां का होली मिलन समारोह

बीते रविवार को देर शाम बोकारो थर्मल के गोबिंदपुर मे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ झारखंड लोकतान्त्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष भानु प्रताप महतो द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो, केन्द्रीय महामंत्री सह गिरीडीह लोकसभा चुनाव प्रभारी कमलेश महतो, पार्टी के महीला मोर्चा कोषाध्यक्ष पूजा महतो, डॉक्टर दसरथ महतो, प्रोफेसर डीपी महतो, पार्टी के नेता अनील रजक, अरुण कुमार, कपिल महतो, सुनील महतो, संजीव महतो, नरेश महतो, सचिन तुरी, बबलू तुरी, पप्पू महतो, उमेस राम, चंचल महतो, अबूतालीब अंसारी, मिनहाज अंसारी, पिंटू कुमार, बिसेसर महतो, दिनेश महतो, गोबर्धन महतो, नीरज महतो, महेश महतो, छोटू राम, महेश रजक, नरेश गंजू, ज्ञानी भोक्ता, बेजनाथ महतो के साथ साथ कई लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2024 03 27 at 9.50.46 AM

जिनमे से अगल बगल के ग्रामीणों को भी भीड़ लगी। सभी उपस्थित लोगो ने एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिलकर सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दिए। मौके पर टाइगर जय राम ने अपने चीत परिचित अंदाज में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज होली का उत्सव मना रहे हैं, इसलिए आज कोई राजनीतिक टिका टिपनी नही सिर्फ उत्सव का आनंद लेना है। सभा के बीच जमकर कर जय राम महतो के लिए नारेबाजी की गई।

Other Latest News

Leave a Comment