बोकारो थर्मल गोविंदपुर सी पंचायत सचिवालय में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

बोकारो थर्मल स्थित गोविंदपुर सी पंचायत मे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित बेरमो के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार जे एम एम के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत महतो पशु पालन चिकित्सालय के डॉ अजय कुमार समाजसेवी शह कॉन्ग्रेस नेत्री सुषमा कुमारी जेएसपीएल के बिपीएम नीलकंठ कश्यप ने शिविर का संयुक्त रूप से् द्वीप प्रवज्वलित कर शिविर शुभारंभ किया साथ ही प्रखंड कर्मी सहिया जल सहिया, आंगनबाड़ी सेविका शिविर में उपस्थित रहे। शिविर में लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे। शिविर में कुल 181 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 24 का निष्पदन किया गया एक 157 पेंडिंग रहे, साथ ही कुछ लोगों का तो तत्काल समस्या का हल कर लिया गया बांकी लोगों का जल्द दूर करने की बात कही गई। इस अवसर पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार सरकार आपके द्वार का कार्यक्रम में आवेदन कर सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महत्वाकांक्षी योजना के बारे में सभी को विस्तार पूर्वक बताया जा रहा है । महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया सरकार द्वारा चलाई जा रही है मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना, अबूआ आवास, पेंशन योजना, हर राशन कार्ड योजना सिंचाई कूप संवर्धन योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ देने के लिए आवेदन लिया गया ।

WhatsApp Image 2024 09 02 at 10.40.01 PM

उन्होंने कहा कि सब की सहभागिता से इस कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही वहीं बी पंचायत में आधार कार्ड सुधार योजना के परमेश्वर महतो, भूमि सुधार विभाग के श्याम बिहारी रजक (राजस्व उप निरीक्षक), स्वास्थ्य विभाग योजना के अंतर्गत निर्मला कुमारी, जेएसएलपीएस के नीलकंठ कश्यप व हुलासो देवी, पशुधन योजना के शिव शंकर प्रसाद, बाल विकास से सूप्रवाइजर प्रियंका कुमारी, सेविका कुमारी अमिता, मीना देवी, गिरजा देवी, यशोदा देवी प्रियंका कुमारी, सी पंचायत में जेएसएलपीएस समूह को आजीविका के लिए एक लाख का लोन दिया गया। जिसकी अध्यक्ष सगीता सहित कई लोग उपस्थित थे।

Other Latest News

Leave a Comment