बोकारो थर्मल : बेरमो प्रमुख ने सामुदायिक भवन का किया उदघाटन

गोविंदपुर एफ पंचायत स्थित राजा बाजार नीचे टोला सामुदायिक भवन का 15वें वित्त आयोग मद से जीर्णोद्धार व रंगरोगन लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए की लागत से किया गया। जिसका उदघाटन बेरमो प्रखंड प्रमुख सह भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरजा देवी ने नारियल फोड़कर व फिता काट कर किया। इस अवसर पर बेरमो प्रमुख गिरजा देवी ने कहा कि यह राजा बाजार नीचे टोला सामुदायिक भवन की स्थिति काफी जर्जर हो गई थी जिस कारण पंचायत के लोगो को शादी, विवाह, महिला समूह की दीदीओ को बैठक आदि कार्यक्रम करने में काफी परेशानी हो रही थी। इस सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार व रंगरोगन हो जाने से पंचायत के ग्रामीणों को काफी सुविधा होगी। पंचायत में ग्रामीणों की समस्याओं के मद्देनजर विकाश कार्यों की गति को और तेज किए जाने की बात कहीं। इसके अलावे ग्रामीणों के समस्याओं की भी जानकारी लेते हुवे पंचायत स्तर पर जल्द से जल्द समाधान करवाने की आश्वासन बेरमो प्रखण्ड प्रमुख ने दिया।

img 20241006 wa00492594102860889483954

मौके पर बेरमो प्रखंड प्रमुख सह भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरजा देवी, बेरमो प्रखंड उप प्रमुख बिनोद साव, जिला परिषद सदस्य शहजादी बानो, मुखिया कविता कुमारी, पंचायत समिति सदस्य बेबी रजक, अमित घांसी, उपमुखिया शिवनाथ प्रसाद, वार्ड सदस्य लक्ष्मण साव, कांति देवी, पूर्व मुखिया भुनेश्वरी देवी, जल सहिया मंजू देवी सहित उपस्थित लोगों में अध्यक्ष विष्णु कुमार, सचिव छोटू सिंह, बिनोद ठाकुर सहित अन्य कई महिला व पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे।

Other Latest News

Leave a Comment