बोकारो थर्मल में हिन्दी साहित्य परिषद की मनाई गई स्वर्ण जयंती, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मंच हुआ सरोवर

बोकारो थर्मल डीवीसी से संबंद्व हिन्दी साहित्य परिषद की स्वर्ण जयंती समारोह बुधवार को स्थानीय ऑफिसर्स क्लब में धुमधाम से मनाया गया। समारोह का उदघाटन डीवीसी के सीजीएम सह एचओपी आनंद मोहन प्रसाद एवं उनकी धर्मपत्नि रिंकी प्रसाद, डॉ. सुमन कुमार झा, कावियत्रि रजनी नैययर मल्होत्रा व आरपी सिंह ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किए। इसके पूर्व परिषद कार्यालय में में झडोतोलन व पुस्तक प्रर्दशनी का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए एचओपी आनंद मोहन प्रसाद ने कहा कि किसी भी संस्था का गौरवपूर्ण अतीत, उज्जवल वर्तमान और आशापूर्ण भविष्य के साथ पचास वर्षों तक बने रहना संस्था व सदस्यों के लिए गौरव के पल है।

WhatsApp Image 2024 08 08 at 4.05.15 PM

यह उपलब्धि हिंदी साहित्य प्रेमियों को समर्पित है। स्थापनाकाल से लेकर अभी तक उन सभी हिंदी प्रेमियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। जिन्होंने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से परिषद को सहयोग प्रदान किया। समारोह में केवि स्कूल के विधार्थियों ने स्वागत गान प्रस्तुत किए। इसके अलावे छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। यहां पर मुख्य रूप से बलजीत सिंह, दीनानाथ शर्मा, एपी मेहता, देवनील कर्ण, मो.शाहीद इकराम, राखी सिन्हा, जीपी सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, विजय कुमार वर्मा, हिंदी अधिकारी रवि कुमार सिन्हा, सहायक नियंत्रक केदारनाथ सहित कई लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2024 08 08 at 4.05.14 PM 1

क्विज प्रतियोगिता में कॉर्मेंल स्कूल अंग्रेजी मीडियम प्रथम, डीवीसी मवि द्वितीय एवं तृतीय डीवीसी हाई स्कूल के विधार्थी रहें। संचालन मनोज कुमार गुप्ता कर रहें थे। इस अवसर पर सचिव दिनानाथ शर्मा, सह सचिव सत्यजीत सिन्हा, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, धीरेंद्र कुमार, उमाचंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे ।

Other Latest News

Leave a Comment