बोकारो में भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन : DC ऑफिस के समक्ष सरकार विरोधी नारे लगाये, कहा-किए गए वादों पर खरा नही उतरी

भाजपा महिला मोर्चा के निर्देश पर बोकारो जिला महिला मोर्चा ने बुधवार को हेमंत सोरेन सरकार के द्वारा राज्य की महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ बोकारो डीसी ऑफिस में महिला मोर्चा बोकारो जिला अध्यक्ष श्रीमती गिरजा देवी के नेतृत्व में झारखंड में हेमंत सरकार के विरोध में महिला आक्रोश जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिसमे हजारो की संख्या महिलाए शामिल हुई। बोकारो भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने उपायुक्त कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन की। हाथ में सरकार विरोधी नारों के साथ तख्ती लिए महिलाएं डीसी ऑफिस के मुख्य गेट से अंदर प्रवेश कर डीसी के पोर्टिको के पास पहुंचकर जमकर नारेबाजी की है। इस प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, बोकारो विधायक बिरंची नारायण समेत जिले के तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने इस सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कही। इस प्रदर्शन मे नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी व बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार आने के बाद महिलाओं और युवाओं को किए गए वादों पर तो खड़ा नहीं उतरी।

WhatsApp Image 2024 08 08 at 11.43.07 AM 1

उसके उलट महिलाओं पर अत्याचार हुआ। महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न के सबसे अधिक मामले इस राज्य में अभी तक दर्ज किए गए हैं। इसमें बलात्कार, हत्या सहित अन्य मामले शामिल है। भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी ने कहा कि यह सरकार को चेतावनी देने के लिए महिलाओं ने यह प्रदर्शन किया है। आने वाले चुनाव में महिलाएं एक साथ इस सरकार के खिलाफ उठ खड़ी होगी और इस सरकार को गद्दी से उतरने का काम करेंगी।

Other Latest News

Leave a Comment