ब्लाइंड मर्डर का एसपी यसवीर सिंह ने किया खुलासा, मां, बहन, जीजा गिरफ्तार

रायबरेली में बीते दिनों 25 वर्षीय युवक की हत्या कर सुनसान इलाके में फेंक दिया गया था। जिसको लेकर खुलासे के लिए एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम को लगाया गया था। घटना के 36 घंटे के अंदर ही थाने की पुलिस ने सर्विलांस की मदद से पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए मृतक की मां बहन व जीजा को किया गिरफ़्तार किया गया है। पिता की मौत के बाद बेटी के नाम संपत्ति जाने पर मां के साथ बेटा मारपीट करता था।

दरसल थाना गुरबक्शगंज क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर मजरे पोरई गांव के रहने वाले युवक की 17 मार्च 2025 को सुरेंद्र यादव उर्फ लाला उम्र 25 का शव चन्दई रघुनाथ पुर चौराहा के पास बाग में पड़ा मिला था। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक की मां राजकुमारी ने अपने दामाद बृजेश यादव और बेटी सचिन के साथ मिलकर अपने बेटे की हत्या की साजिश रची थी। उन्होंने हरिश्चन्द्र नामक एक व्यक्ति को 50,000 रुपये में अपने बेटे की हत्या करने के लिए तैयार किया था। इसके बाद हरिश्चंद्र सुरेंद्र यादव को अपने साथ मोटरसाइकिल से बाग में ले गया और जमकर शराब पिलाई जब सुरेंद्र यादव नशे में हो गया, तो बाग में ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया । पुलिस ने राजकुमारी, बृजेश यादव और सचिन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हरिश्चन्द्र की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में अपने अपराध को स्वीकार किया है।

Other Latest News

Leave a Comment