भाजपा का बेरमो प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना, पूर्व सांसद भी हुए इस धरना में हुए शामिल


बेरमो : जेएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी  के निर्देश पर राज्य के सभी प्रखंड कार्यालयों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का काम कर रही है उसी क्रम में सोमवार को बेरमो प्रखंड कार्यालय में भी धरना प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन में संबोधित करते हुए पूर्व सांसद रविन्द्र पाण्डे ने जेएसएससी परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामला, प्रखंड कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं जनसमस्याओं को लेकर अपनी बातें रखी। आगे कहा की जिस प्रकार परीक्षार्थियों के परीक्षा देने के बाद ही प्रश्न पत्र के उत्तर पुरे सोशल मीडिया में विस्तृत होने लगा। परीक्षार्थियों और झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी के काफी मशक्कत के बाद परीक्षा रद्द किया गया। सीबीएसई के मांग को ठुकराते हुए झारखंड सरकार ने सीट का गठन किया जब सीट अपने काम को पूरी अच्छी तरीका से निर्वहन कर रही थी तभी उनमें से कुछ ऑफिसर का ट्रांसफर कर दिया जाता है।

ऐसे में यह पूर्ण रूपेण लगता है कि इस पेपर लीक मामले में सरकार के ही कुछ संत्रियो का हाथ है। हम पीड़ित परीक्षार्थियों के साथ है और जब तक या परीक्षा सीबीआई के द्वारा जांच करने का आदेश नहीं दिया जाता है तब तक हम इस लड़ाई को लड़ते रहेंगे। प्रदर्शन में भारत यादव, प्रहलाद वर्णवाल, विनोद महतो ,गिरिजा देवी, अर्चना सिंह, डॉक्टर उषा सिंह,य टुनटुन तिवारी ,रामेश स्वर्णकार, सुमित सिंह, भारत वर्मा, वैभव य पांडे, सुरेश दुबे ,श्रवण सिंह, दिनेश यादव,चंद्रकांत सिंह ,अभय विश्वकर्मा, हिमाचल मिश्रा, जितेंद्र सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Other Latest News

Leave a Comment