भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के 94 वा कार्यसमिति की बैठक संपन्न

पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा अमला टोला स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मे भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के 94 वा दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें असंगठित मज़दूरों की सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। जैसे दैनिक ठेका पर काम करनेवाले, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, रिक्शा चालक, ठेला चालक सहित अन्य श्रमिकों के हितों की रक्षा की बात पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कृष्णा राय ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ हमेशा से मजदूरों के हित की रक्षा की बात करता रहा है। जबकि महामंत्री राजीव रंजन ने कार्य समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूर के हक की बात का मतलब हर व्यक्ति है जो काम कर रहा है चाहे वह ऑफिस में बैठा बाबू हो या खेत में काम करता मजदूर, किसी का भी हित का हनन ना हो। वही प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश कुमार ने कहा की बीएमसी का एक ही नारा है राष्ट्रीय हित, उद्योग हित, मजदूर हित को हम अपने काम का पूरा दाम लेकर करेंगे। जिसमे धनबाद एवं बोकारो जिला के विभाग प्रमुख रविंद्र कुमार मिश्रा के दिशा निर्देश मे बोकारो जिला मंत्री ललन कुमार मल्लाह ने कार्यसमिति की बैठक शामिल हुए। कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष कृष्णा राय व संचालन झारखंड प्रदेश के महामंत्री राजीव रंजन सिंह ने किया। अखिल्या भारतीय के सह संगठन मंत्री गणेश मिश्रा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला, झारखंड प्रदेश के संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार आदि उपस्थिति हुए।

Other Latest News

Leave a Comment