भारी सुरक्षा व्यवस्था में दो राष्ट्रीय पार्टियों समेत अन्य दलों के प्रत्याशी करेंगे अपना नामांकन पत्र दाखिल

रायबरेली में आज चल रही नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन 2 राष्ट्रीय पार्टियों समेत अन्य दलों के प्रत्याशी अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है। जिसके लिए एडीएम प्रशासन व जिला निर्वाचन अधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी नगर लगातार पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दे रहे हैं। आपको बता दे कि आज दिनांक 3 मई 2024 दिन शुक्रवार को समय करीब सुबह के 8:00 बजे से ही नामांकन के आखिरी दिन रायबरेली के कलेक्ट्रेट परिसर एडीएम प्रशासन व जिला उप निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी तथा क्षेत्राधिकार नगर अमित सिंह द्वारा लगातार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहली नजर रखी जा रही है और तैनात किए गए सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। दर्शन आज रायबरेली के कलेक्टर में पांचवें चरण के लिए 20 में को होने वाले मतदान को लेकर नामांकन का आज अंतिम दिन है। इस अंतिम दिन में जहां कांग्रेस पार्टी से राहुल गांधी अपना नामांकन पत्र दलबल के साथ पहुंचकर दाखिल करेंगे, तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के यूपी सरकार में राज्य मंत्री उद्यान दिनेश प्रताप सिंह अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे, साथ ही अन्य कई दलों के प्रत्याशियों द्वारा अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, कि किसी तरह की कोई सुरक्षा व्यवस्था में चूक न होने पाए।

Other Latest News

Leave a Comment