महाप्रबंधक कथारा क्षेत्र के आदेशानुसार स्वांग कोलियरी के कोल स्टॉक तथा माइनस एरिया के आस- पास कोयला चोरों के विरुद्ध औचक छापेमारी अभियान चलाया गया

महाप्रबंधक, कथारा क्षेत्र के आदेशानुसार, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में क्षेत्रीय गस्ति दल स्वांग कोलियरी गश्ति ने स्वांग कोलियरी के कोल स्टॉक तथा माइनस एरिया के आस- पास कोयला चोरों के विरुद्ध औचक छापेमारी अभियान चलाया गया। छपा में गस्ति दल को देख कोयला चोर भाग खड़े हुए। इसके उपरांत लावारिस हालत कोयले से लदा दो (2) मोटर साइकिल और दस (10) साइकल को जब्त कर मौके पर ही क्षतिग्रस्त किया गया, तथा लगभग 2.5 टन कोयला जब्त कर पेलोडेर द्वारा उठा कर सीसीएल ट्रक से लोड कर कोयला स्टॉक में गिर दिया गया।

WhatsApp Image 2024 10 23 at 3.59.49 PM

छापेमारी में निम्न जवान शामिल थे

  1. इबरार हुसैन, सुरक्षा प्रभारी, महाप्रबंधक कार्यालय
  2. मंटू सिंह, HSG
  3. रामनाथ राय, HSG
  4. मनोज साव, HSG
  5. गौतम राम, स्वांग कोलियरी गश्ति प्रभारी तथा होमगार्ड के जवान शामिल थे।

Other Latest News

Leave a Comment