महाशिवरात्रि पर उमड़ी शिव मंदिर में भीड़, श्रद्धालुओं ने की महादेव की पूजा-अर्चना, हर-हर महादेव के लगे जयकारे

महाशिवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार को बेरमो क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। अहले सुबह से लोग पहुंचने लगे थे। कई मंदिरों में लोगों ने कतार में लग कर पूजा की। कई लोगों ने अपने घरों में पूजा की। श्रद्धालु लोग भगवान शिव और शिवलिंग का जलाभिषेक दूध, दही, गंगाजल आदि से कर अपनी मनोकामना मांग रहे हैं। मंदिर में आए भक्तों में भी काफी उत्साह है और लोग भगवान शिव के रंग में डूबे हुए हैं। शाम को कई शिवालयों से बाजे-गाजे के साथ शिव बरात निकाली गयी और इसमें काफी संख्या में भक्त शामिल हुए, रात में शिव विवाह का आयोजन हुआ। शिवरात्रि को लेकर विभिन्न शिव मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया था।

WhatsApp Image 2024 03 08 at 7.36.57 PM 1

कई जगह भजन कीर्तन, प्रवचन और प्रसाद वितरण आदि हुआ। फुसरो, नया रोड फुसरो, पुराना बीडीओ ऑफिस, करगली बाजार, करगली गेट, ढोरी स्टाफ क्वार्टर, सुभाष नगर, जवाहर नगर, रामनगर, मकोली सेंट्रल, मकोली, स्टेशन रोड फुसरो, ढोरी बस्ती रेहवाघाट, सीतारडीह, कदमाडीह, घुटियाटांड़, मधुकनारी, भेड़मुक्का, अंगवाली, पिछरी, चलकरी आदि के शिवालयों समेत गणेश मंदिर, तारा मंदिर, इंद्रपुरी धाम ढोरी बस्ती, शंकर सुवन केसरी नंदन मंदिर कारो बस्ती में भीड़ रही, कई जगह कीर्तन शुरू हुआ।

Other Latest News

Leave a Comment