महिलाओं के आत्मनिर्भरता से होगा समाज का विकास : प्रो दिव्या

गोरखपुर गोला शिक्षा रूपी ज्ञान से महिलाएं आत्म निर्भर हो रही हैं। पूर्व में महिलाओं को शिक्षा से वंचित रखा जाता था लेकिन आज़ के युग में महिलाएं शिक्षा ग्रहण करके क्षेत्र व समाज में अपनी एक पहचान बना रही है। चाहे शिक्षा के क्षेत्र में हो या रोजगार के क्षेत्र में उक्त बातें रामगिरीश राय पी जी कालेज दुबौली के सभागार में आयोजित भारतीय अर्थव्यवस्था में उद्यमिता के क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता के विषय गोष्ठी में दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्विद्यालय गोरखपुर गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो दिव्या रानी सिंह ने कही। वही विशिष्ट अतिथि एनपीजी कालेज बड़हलगंज की विभागाध्यक्ष डॉ अर्चना दुबे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार शाही ने आए हुए अतिथि गणों का आभार प्रकट किया। संचालन डॉ प्रियंका चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर प्रवक्ता दीप नारायण पी जी कालेज प्रवक्ता अंकिता राज स्वेता नायक व सद्गुरु प्रवक्ता खुशबू यादव व महाविद्यालय के समस्त प्रवक्तागण मौजूद रहे।

Other Latest News

Leave a Comment