महिला सशक्तिकरण से ही होगा समाज का उत्थान

समाज में महिलाओं को सशक्त और सक्षम बनाने के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण जरूरी है। इसी उद्देश्य को लेकर नारी शक्ति सुरक्षा फाउंडेशन की और से फुसरो नगर के सेंट्रल कॉलोनी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां संस्था के चेयरमैन माया पांडेय, उपाध्यक्ष रूबी सिंह, हेड कांसेलर ममता सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थी। समाज को सही दिशा दिखाने वाले उपस्थित महिलाओं को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। चेयरमैन माया पांडेय ने कहा कि फुसरो नगर में महिलाओं को जागरूक करने के लिए संस्था की और से बेहतर कार्य किए जा रहे है। कहा कि जागरूकता से ही महिलाएं शक्तिशाली बनती है जिससे वह अपने जीवन से जुड़े सभी फैसले स्वयं ले सकती है और परिवार और समाज में अच्छे से रह सकती है। वही हेड कांसेलर ममता सिंह ने कहा कि महिलाओं को आज के दौर में जागरूक होना बहुत जरूरी है। जागरूक होकर ही अपने हक अधिकार को समझ सकती है। उन्होंने कहा महिलाओं को जागरूक करने के साथ ही संस्था सिलाई, कढ़ाई, घरेलू उद्योग जैसे स्वरोजगार से जोड़ती है। कार्यक्रम का आयोजन धर्मेद्र सिंह एवम राणा प्रताप सिंह ने किया। मौके पर अनीशा कुमारी, जानवी कुमारी, शीला देवी, तापसी सिंह, रिया सिंह, बरखा चौहान, ललिता देवी, रीता देवी, रिया गोड, विद्या सिंह आदि मौजूद थी।

Other Latest News

Leave a Comment