मुरी OP थाना में शांति समिति की गई बैठक

रिपोर्ट : अशोक कुमार महतो


मुरी OP थाना में ईद, सरहुल, और रामनवमी पर्व को देखते हुए शांति समिति की बैठक की गई।बैठक की अध्यक्षता मुरी OP थाना प्रभारी कुंदन सिंह ने किया। बैठक में अलग अलग पंचायत से मुखिया, वार्ड मेंबर एवं अलग अलग समुदाय के लोग उपस्थित थे। बैठक का संचालन मोहमद फारूक ने किया। विभिन्न जगह से आए हुए लोगो ने अपने अपने  त्योहार के दौरान होने वाले समस्या की बाते रखी। बैठक को संबोधित करते हुए मुरी OP थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने कहा त्योहारों एवं जुलूस के दौरान भड़काऊ भाषण एवं अश्लील गानों का इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। लोकसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव संबंधी सारी जानकारी भी लोगों को दिया गया तथा अपील भी किया गया कि जिन-जिन बातों को बैठक में उल्लेख किया गया है। इन सारी बातों को अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को साझा करें ताकि उन्हें सभी जानकारी मिल सके और सरकार के गाइड लाइन का पालन हो सके। बैठक में आए हुए सभी लोगों को थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने अग्रिम शुभकामनाएं दी। मौके परसहायक अवर निरीक्षक मुन्ना सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुशील महतो, मुखिया लालू राम-उरॉव, पूर्व प्रखंड प्रमुख कमल नाथ माझी रितेश वर्मा उमेश तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।

Other Latest News

Leave a Comment