रांची : आजसू पार्टी द्वारा नामकुम प्रखंड के विभिन्न पंचायत और गांव में जनजागरण पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्ट : मोहन कुमार

आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव सह खिजरी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी पारसनाथ उरांव के नेतृत्व में रांची के नामकुम प्रखंड के विभिन्न पंचायत और गांव में जनजागरण पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रांची के नामकुम प्रखण्ड के राजाउलातु पंचायत के सोगोद, टुटीहरा और रामपुर पंचायत के सराईटोली जाडेया सहित विभिन्न पंचायत और गांव में जनजागरण पदयात्रा चलाया गया। इस जनजागरण पदयात्रा के माध्यम से पार्टी के केंद्रीय सचिव पारसनाथ उरांव और उनकी टीम द्वारा बेरोजगार युवाओं के बायोडेटा संग्रह कार्यक्रम के बारे में बताया गया, साथ ही युवाओं से आजसू पार्टी से जुड़ने और राज्य सरकार के खिलाफ लड़ने का आह्वान किया गया। मौके पर पार्टी के केंद्रीय सचिव जितेंद्र सिंह,केंद्रीय सदस्य उमेश महतो, प्रखंड अध्यक्ष रतनलाल होंडा,पंचायत प्रभारी निरंजन महतो, ग्राम प्रभारी शिवनारायण बिंझिया, विवेक गोप के अलावे पंचायत प्रभारी चमरा विन्हा,महिला प्रभारी मगदली विंन्हा , ग्राम प्रभारी, चूल्हा प्रमुख सहित सैकड़ों की संख्या में अन्य नेता उपस्थित थे। वहीं पार्टी के केंद्रीय सचिव पारसनाथ उरांव ने कहा हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं के लिए हेमंत सरकार ने जो भी वादे किये उसे पूरा नहीं किया। सरकार हर मोर्चे पर फेल है। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो का कहना है कि आज भी युवा बेरोजगार हैं उन युवाओं को रोजगार चाहिए इसके लिए आजसू पार्टी गांव-गांव में जनजागरण पदयात्रा कर रही है। वहीं पारसनाथ उरांव ने कहा कि आगामी 8 सितंबर को जन आक्रोश रैली रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा, जिसमें राज्य भर से लाखों की संख्या में युवा हिस्से लेंगे। रैली के माध्यम से युवाओं के हक और अधिकार को लेकर आवाज बुलंद करेंगे और राज्य सरकार को आईना दिखाने का काम करेंगे।

Other Latest News

Leave a Comment