रांची : झारखंड जनक्रांति मोर्चा का आम सभा व कार्यकर्ता सम्मेलन, विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

रिपोर्ट : मोहन कुमार

झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। इधर स्थानीय दलों ने भी इस चुनावी समर में अपने मुद्दे को लेकर झारखंड की जनता की सेवा करना चाह रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को रांची के पुराना विधानसभा सभागार में झारखंड जन क्रांति मोर्चा की पहली आम सभा और कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की गई। जिसमें यह निर्णय लिया गया की पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में राजधानी रांची सहित 25 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। जिसकी तैयारी की जा रही है। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पासवान ने अपनी बातों को मीडिया के समक्ष रखते हुए कहा कि झारखंड को बने 24 साल हो गए इन 24 सालों में झारखंड के सभी बड़े दलों ने झारखंड को लूटा है।

WhatsApp Image 2024 09 04 at 6.35.25 PM

इसे पीछे की ओर लेकर ले जा रही है। अब छोटे दल ही झारखंड का बेडा पार लगाएगी। वहीं जनक्रांति मोर्चा की प्रत्याशी प्रियंका पासवान ने कहा कि शिक्षा और महिला सुरक्षा का मुद्दा यह प्रमुख मुद्दा है। इस मुद्दे को लेकर मोर्चा विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

Other Latest News

Leave a Comment