रांची : नगड़ी प्रखंड के गांवों में कांग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव का जनसंपर्क

कांग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव ने नगड़ी प्रखंड के दर्जनों गांवों में पदयात्रा और बैठक कर अपने पक्ष में वोट की अपील की। श्री शाहदेव ने लोगों से कहा कि गठबंधन की सरकार ने सभी धर्म और वर्गों का सम्मान किया। अनेक योजनाएं दी जिससे आम जन को राहत मिला। मंइयां सम्मान योजना में सरकार अभी महिलाओं को 1000 रुपए दे रही है जो कि दिसंबर महीने से 2500 रूपए हो जाएगी। 200 यूनिट बिजली बिल मुफ्त होने से आम जन को महंगाई से राहत मिली है। किसानों का ऋण माफी किया गया। उन्होंने कहा कि झारखंड में फिर से इंडिया गठबंधन की सरकार दुबारा बनाने और हटिया के विकास के लिए कांग्रेस को वोट करें और‌ भारी मतों से जिताकर मुझे एक मौका दें।

WhatsApp Image 2024 10 31 at 10.40.42 AM 1

जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस,झामुमो और राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक आम जनता से कांग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव को हाथ छाप में वोट देकर जिताने को कहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेएमएम की जिला उपाध्यक्ष राखी देवी, जेएमएम के प्रखंड अध्यक्ष बिनोद तिर्की, जेएमएम नेता बानदेव उरांव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सहाबीर लोहरा, कृजीवन महतो,विश्वा तिर्की, पूजा देवी, शुकरमणी देवी, शाहिद अहमद, महेश शर्मा, मो सनाउल्लाह, माहेर अंसारी, उषा देवी फुचु उरांव, अख्तर अंसारी, मो अनवारुल, शकील अंसारी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व आम जनता उपस्थित हुए।

Other Latest News

Leave a Comment