रांची मे फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन की बैठक संपन्न

फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन की बैठक रांची प्रेस क्लब आयोजित किया गया। अध्यक्षता फेडरेशन के अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला ने की। संपन्न बैठक में उपस्थित संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखें। फोरम के अध्यक्ष ने संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि हमारा संगठन कई जिलों में फैल चुका है। इसका अब झारखंड के समस्त 24 जिलों तक विस्तार करना है। कहा कि प्रत्येक प्रखंड से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक व्यापारियों, उद्यमियों, प्रोफेशनलों और सर्विस प्रोवाइडरों को संगठन से जोड़ना है। इस अवसर पर फेडरेशन के महासचिव सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि उनका लॉ एंड ऑर्डर सब-कमिटी बखूबी काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि झारखंड के विभिन्न जिलों में व्यापारियों के साथ हो रहे घटनाओं पर संगठन सरकार और प्रशासन के साथ पत्राचार कर कार्रवाई की पहल कर रहा है। किसी भी व्यापारी को कोई भी समस्या आती है तो वह हमें लिखित रूप से हमारे कार्यालय में प्रेषित कर हमें अवगत करा सकते हैं, जिस पर हम संज्ञान लेंगे। बैठक बेहतर काम करने वाले सदस्यो को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2024 08 18 at 5.57.55 PM 1

नये सदस्यो को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। उक्त बैठक में फेडरेशन के कोषाध्यक्ष विनोद कुमार बेगवानी, बोकारो जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह बोकारो जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार गोयल, सुभाष बरनवाल, संगीता अग्रवाल, राकेश कुमार गुप्ता, जितेंद्र सिंह, शाहिद आलम, अमरनाथ शर्मा, पवन कुमार आदि ने अपना-अपना विचार रखा। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष रेणुका तिवारी ने किया।

Other Latest News

Leave a Comment