रामेश्वर सिंह फौजी बने जनता मजदूर संघ सीसीएल के प्रभारी

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

जनता मजदूर संघ के उपाध्यक्ष रामेश्वर सिंह फौजी को सीसीएल में यूनियन का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके लिए जनता मजदूर संघ के महामंत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हिंद मजदूर सभा सह जेबीसीसीआई सदस्य सिद्धार्थ गौतम ने पत्र निर्गत कर यह जिम्मेवारी दी। श्री फौजी को यूनियन का प्रभारी नियुक्त करने पर बेरमो क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। जनता मजदूर संघ के जोनल सचिव सचिव ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, सीसीएल ढोरी क्षेत्र के सचिव विकास सिंह अध्यक्ष धीरज पांडे, ओमशंकर सिंह, उज्जवल मुखर्जी, राहुल सिन्हा आदि यूनियन के पदाधिकारियों ने श्री फौजी को बधाई दी।

Other Latest News

Leave a Comment