रायबरेली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज रायबरेली के महराजगंज पहुंचे, इस दौरान उनके साथ बहन प्रियंका गांधी, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, केसी वेणु गोपाल सहित अनेक कांग्रेस नेता उपस्थित थे

राहुल गांधी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि रायबरेली के साथ हमारा रिश्ता 100 साल से ज्यादा पुराना है। मेरे नाना जवाहरलाल नेहरू ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत रायबरेली से की थी। खेतों में किसानों व मजदूरों के साथ उन्होंने शुरुआत की। उन्होंने कहा कि रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं। अजीब सा चुनाव है, क्योंकि पहली बार हिंदुस्तान के इतिहास में बीजेपी के लोग आरएसएस के लोग हमारे संविधान को खत्म करने में लगे हैं। उनके नेताओं ने साफ कहा है, कि हम अगर चुनाव जीतेंगे तो कॉन्स्टिट्यूशन को बदल देंगे। फाड़कर फेंक देंगे। अब भाईयो और बहनों आपको मालूम है कि जो भी आपको आज तक मिला है किसानों, गरीबों, दलितों को आदिवासियों को वह इस किताब ने आपको दिया है। नरेंद्र मोदी जो चाहते हैं। दो-तीन लोग ही सरकार पूरी तरीके से चलाएं जो आपको पब्लिक सेक्टर में रोजगार मिलता है सरकारी ऑफिस में रोजगार मिलता है वह खत्म हो जाएगा। रिजर्वेशन खत्म हो जाएगा और गरीबों के सारे के सारे रास्ते बंद हो जाएंगे।

राहुल गांधी ने कहा यह लड़ाई संविधान को बचाने की है। लड़ाई किसानों को अधिकार दिलवाने की है। गरीबों की रक्षा करने की है भाई और बहनों नरेंद्र मोदी जी ने 16 लाख करोड़ रूपया अरबपतियों का कर्ज माफ किया मतलब। 24 साल का मनरेगा का पैसा नरेंद्र मोदी जी ने 22 लोगों को दिया है। जब 22 अरबपति बन सकते हैं तो कांग्रेस पार्टी करोड़ लखपति बना सकती है। हिंदुस्तान में सारे के सारे गरीब परिवारों की लिस्ट बनेगी। उसमें उत्तर प्रदेश के करोड़ों लोग होंगे। हर परिवार में से एक महिला का नाम चुना जाएगा और उसे महिला के बैंक अकाउंट में 1 लाख रुपये एक साल का अंदर जाएगा।

Other Latest News

Leave a Comment