राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता प. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

फुसरो नगर परिषद अंतर्गत ढोरी काँटा स्थित प. दीन दयाल उपाध्याय जी की जयन्ती पर प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक, संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद के प्रणेता, अजातशत्रु पंडित दिनदयाल उपाध्याय जी का जयन्ती मनाई गई। दीनदयाल उपाध्याय जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता थे।

उपाध्याय जी का जन्म 25 सितम्बर 1916 मे हुई थी। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे। मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जगरनाथ राम, बेरमो प्रभारी प्रदीप साहू, संत सिंह के अलावे भाजपा के गण्यमान्य नेता, मंच मोर्चा के नेता उपस्थित थे।

Other Latest News

Leave a Comment