रोडवेज अनियंत्रित बस ने ट्रक में मारी टक्कर, दोनों चालकों में जमकर हुई नोकझोंक

रायबरेली में एक रोडवेज बस ने सामने से जा रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें बस और ट्रक का एक-एक हिस्सा छतिग्रस्त हो गया। जिसको लेकर दोनों चालकों में जमकर नोक झोक हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। आपको बता दे कि आज दिनांक 31 मार्च 2024 दिन रविवार को समय करीब 10:00 बजे रायबरेली जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सारस चौराहे के पास एक ट्रक सुल्तानपुर की ओर जा रहा था तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ट्रक में टक्कर मार दिया। जिसमें बस और ट्रक का एक-एक हिस्सा छतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक मकबूल निवासी फुरसतगंज के मुताबिक एक ऑटो रिक्शा सामने आ जाने से जब ब्रेक लगाया तो पीछे से बस चालक सुभाष यादव शिवगढा जनपद प्रतापगढ़ ने जोरदार टक्कर मार दिया।

WhatsApp Image 2024 03 31 at 4.55.08 PM

जिससे ट्रक चालक और बस चालक में जमकर नोक झोक होने लगी और मारपीट की नौबत तक आ गई सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने दोनों चालकों का विवरण लिखकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Other Latest News

Leave a Comment