लालचंद महतो पंचतत्व में हुए विलिन, भतीजा सोनू महतो ने दी मुखाग्नि

झारखंड के पूर्व उर्जा मंत्री लालचंद महतो पंचतत्व में विलिन हो गए। राम बिलास स्कूल के मीप दामोदर नदी शमशान घाट पर उनके सोनू महतो ने मुखाग्नि दी। एसडीओ अशोक कुमार की देखरेख मे राजकीय सम्मान के साथ उनको विदाई दी गई। दोपहर करीब 4 बजे रांची से उनका शव पैतृक गांव बेरमो प्रखंड के बैदकारो पहुंचा। मौके पर राज्यसभा सांसद खीरू महतो, विघायक लंबोदर महतो, पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह व विक्रम पांडेय, मंत्री पुत्र राजू महतो कई लोग मौजूद थे। शव के घर आते ही परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगी। सबसे खराब हाल बेटियों का था। उपस्थित लोगो ने परिवार के सदस्यो को संत्वाना दिया। दुख के इस घड़ी से उबरने के लिए ईश्वर को परिजनों को शक्ति देने के लिए प्रार्थना की।

WhatsApp Image 2024 04 06 at 2.53.54 PM

हजारों समर्थक व क्षेत्र के लोग हुए शामिल। इस अवसर पर बेरमो सीओ संजीत कुमार, थाना प्रभारी अशोक कुमार बीएडके एसओपी राजीव कुमार व कार्मिक प्रबंधक पीएन सिंह सहित मदन मोहन अग्रवाल, सुबोध सिंह पवार, बिरेन्द्र सिंह, अनिल अग्रवाल, कुट्टू सिंह, सुमित सिंह, कैलाश ठाकुर, रोशन सिंह, मनोज पासवान, मदन वर्मा, रामू तांती, विश्वनाथ रजवार, जयनारायण महतो, टुनटुन तिवारी, ट्रांसपोर्टर ललन सिंह व सुदर्शन तिवारी आदि सैकंडो लोग शामिल हुए।

Other Latest News

Leave a Comment