लुगु पहाड़ के सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने नक्सलियों का बंकर किया ध्वस्त

बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत ललपनिया /जगेश्वर बिहार थाना में अवस्थित लुगु पहाड़ मे एक करोड़ ईनामी नक्सली विवेक सीसीएम, 25 लाख ईनामी नक्सली रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ चंचल उर्फ बिरसेन एसएसी एंव अन्य ईनामी नक्सलियों की छिपे होने की आसूचना के आलोक में दिनांक 7 अगस्त को कोबरा – 203 बटालियन, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ, जैप एंव जिला बल के संयुक्त टीम द्वारा सर्च अभियान संचालित किया गया।

WhatsApp Image 2024 08 08 at 11.23.48 AM

इस दौरान सुरक्षा बलों के द्वारा अभियान के क्रम में लुगु पहाड़ मे नक्सली बंकर को ध्वस्त किया गया तथा नक्सलियों द्वारा रोजमर्रा मे उपयोग की जाने वाली विभिन्न सामाग्री, नक्सली पत्रिका, नक्सल पोस्टर, खाद्य सामग्री, नक्सलियों द्वारा उपयोग की जाने वाली वर्दी एंव अन्य सामग्रियों की बरामदगी की गयी। वर्तमान में संयुक्त टीम द्वारा सर्च अभियान जारी है।

Other Latest News

Leave a Comment