लोक आस्था का महापर्व चैती छठ का संध्या अर्द्ध दिया छठ व्रतियों ने

लोक आस्था का महापर्व चैती छठ का आज संध्या जारंगडीह दामोदर नदी घाट पर भव्य नजारा देखने को मिला। जहां दर्जनों छठ व्रती तथा उनके साथ सैकड़ों की संख्या में लोग जारंगडीह छठ घाट पहुचे और सूर्य देवता को संध्या अर्द्ध दिया। ज्ञात हो कि सोमवार को अहले सुबह छठ व्रती उगते सूर्य को अर्द्ध देकर ही अपना उपवास समाप्त करेगे। इस छठ का अलग ही महत्व माना जाता है और यह बेहद कठोर उपवास, तपस्या और आराधना के रुप में भी देखा जाता। अमुमन लोग इस छठ को कम लोग की मनाते। विशेष मन्नतों के पूर्ति के बाद ही लोग इस छठ को करने का साहस जुटा पाते हैं।

Other Latest News

Leave a Comment