विश्व आदिवासी दिवस पर तेनुघाट महाविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन

तेनुघाट महाविद्यालय में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी को लेकर महाविद्यालय के प्राचार्य सुदामा तिवारी के अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से वनवासी विकास आश्रम बगोदर से महेंद्र कुमार तिवारी, सूर्य कुमार मन्ना और पीतांबर तालकुदार बी डी ऑफिसर उपस्थित रहे हैं। सभी अतिथियों ने विश्व आदिवासी दिवस को लेकर अपनी भावनाओं से सभी छात्र छात्राओं को अवगत कराया। प्राचार्य तिवारी ने कहा की आज आदिवासी लोग के कारण कहीं न कही हम अपने को प्राकृतिक से सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। चुकी प्राकृतिक संवारने संजोने आदिवासियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। जहां शहरों में लोग आधुनिक युग में जी रहे है वही पुरानी व्यवस्था में जी रहे है जल, जंगल और जमीन आज भी ऐसे लोग हैं जो कभी शहर के चकाचौंध दुनिया अनजान है और अपने मूलभूत सुविधाएं एवं हक और अधिकार से वंचित है। नही कारणों से आज जागरूक करने आवश्यकता पड़ रही है।

WhatsApp Image 2024 08 09 at 6.03.13 PM 1

महाविद्यालय के सभी प्रोफेसर ने अपनी अपनी विचार छात्र छात्राओं के बीच रखा। इसी बीच सेबी से आए पीतांबर तालकूदार ने छात्र छात्राओं को आज के समय अपनी मेहनत की कमाई को कहां इन्वेस्ट करे और कैसे सुरक्षित इन्वेस्टमेंट प्लान को चुनाव करे इन सभी के बारे में जानकारी दी। आर बी आई, सेवी, आई आर डी ए, पी एफ आर डी ए के कार्यों के बारे में बारीकी से बताया। इस मौके पर विद्यालय के सभी कर्मचारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Other Latest News

Leave a Comment