विश्व किडनी दिवस पर बाइक रैली निकाल कर चलाया गया जागरूकता अभियान

पैनेशिया सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में एक छत के नीचे किडनी की सभी बीमारियों का इलाज उपलब्ध

रिपोर्ट : मोहन कुमार


पैनेशिया सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पीटल में विश्व किडनी डे के मौके पर बाईक रैली निकाली गई। डॉ अरविंद चरण मंगल नेफ्रोलॉजिस्ट सह डायरेक्टर और डॉ प्रशांत कुमार यूरोलॉजिस्ट डायरेक्टर पैनेशिया सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पीटल ने संयुक्त रूप से बाईक रैली के उद्देश्यों को बताते हुए कहा कि इस तरह की बाइक रैली करने का उद्देश्य समुदाय में किडनी के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाना है। समय रहते बीमारी का पता लगाना और रोकथाम के उपाय करना है। इसमें स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोग, छात्र और आम लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह बाइक रैली पैनेशिया सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पीटल से निकलकर बरियातू रोड होते हुए मेन रोड से फिर वापस पैनेशिया सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पीटल तक आकर खत्म हुआ।

img 20250314 wa00031693200831068658085

उन्होंने कहा कि हर एक स्वस्थ व्यक्ति को साल में एक बार किडनी फंक्शन टेस्ट कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें संतुलित आहार और एक्सरसाइज करते रहना चाहिए। यह एक मिथ समाज में है कि ज्यादा पानी पीने से  किडनी रोग नहीं होता है। डॉ प्रशांत कुमार ने कहा कि किडनी को लेकर हर लोग को जागरूक होने की जरूरत है। मरीज हो या फिर स्वस्थ व्यक्ति साल में एक बार अल्ट्रासाउंड, किडनी फंक्शन टेस्ट, नॉरमल यूरीन टेस्ट कराना ही चाहिए। इस मौके पर मो नसीम, शाहनवाज समेत हॉस्पिटल परिवार के सभी लोग मौजूद थे।

Other Latest News

Leave a Comment