शराब पीने के आरोप में 6 गिरफ्तार

विजयीपुर, गोपालगंज : विजयीपुर पुलिस द्वारा शराब की विशेष जांच अभियान में अलग अलग जगह से 6 आरोपियों को शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। शराब पीकर शोर मचा रहे 5 आरोपियों को विजयीपुर थानाध्यक्ष ने गुरुवार को मझवलिया बाजार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में स्थानीय थाना के भरपुरवा बढ़ई टोला के कन्हैया गिरी,और राजन गिरी, भरपूरवा गांव के मुकेश कुमार पांडेय,मझवलिया के प्रेम राम और रामइकबाल राम हैं। वही संध्या गश्ती के दौरान एसआई बबन कुमार ने भोरे थाना क्षेत्र के बलवां गांव के सुग्रीम मंडल को नशे की हालत में मुसहरी से गिरफ्तार किया। आरोपियों का मेडिकल चेकअप कराने के पश्चात् शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Other Latest News

Leave a Comment